ग्रहीय अंक ८ के बारे में सामन्य अवधारणा है कि यह अंक संघर्ष की ओर इंगित करता है, जबकि वास्तव में यह बेहद सशक्त अंक है/
अंकशास्त्र के अनुसार, अंक ८ पर जन्मे प्राणी का व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण होता है/ उन में नेतृत्व की प्रवृति जन्मजात रहती है व् प्रबंधन क्षमता के धनी होते है/ वे दृह निश्चयी होते है और अपनी बात पर कायम रहते हैं/
अंकशास्त्रीय अंक ८ से जुड़े लोग बहुत परिश्रमी होते हैं और अपने दायित्व को पूरा करने में जी जान से जुट जाते है/ वे अर्थ व्यवस्था में भी माहिर होते हैं, इस कारण व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना पाते हैं/
अंक ८ वाले व्यक्ति अपने व्यवसायिक जीवन में आगे ही आगे बढ़ने की धुन में इतने अधिक रहते हैं कि वे कई बार व्यक्तिगत जीवन व् परिवार के लिए भी समय नहीं दे पाते/ भौतिक स्तर पर वे उच्चाईयां हासिल कर लेते हैं, आर्थिक स्तर पर उपलब्धियाँ मिलती हैं, पर मानसिक रूप से अधिक खुश नहीं रह पाते/ व्यक्ति विशेष की परख करने की प्रखर क्षमता के कारण, वे अपने कार्य क्षेत्र में सही लोगों को शामिल कर पाते हैं व उन्हें अपनी शक्ति का आधार बना पते हैं/
उन्हें अपनी सामाजिक स्थिति व् सामाजिक क्षेत्र में उपस्थिति की बहुत चिंता रहती है/ अपना अधिकांश समय इसी धुन में बिता देते है, जिस कारण उनके अपने प्रियजन अवहेलित रहते हैं/ अंक ८ के व्यक्तियों को अपने परिवार व् प्रियजन की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए व् उनके करीब रहना चाहिए ,क्योंकि यह उनके खुद के लिए भी हितकर होगा व् उन लोगों के लिए भी जिनके वे करीब रहेंगे/ अंक ८ के अंतर्गत जन्मे व्यक्तियों की रूचि धार्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहती हैं/ वे पत्रकारिता और मीडिया से सम्बंधित गतिविधियों में भी निपुण होते हैं/
भौतिक स्तर पर उनके ध्यान का मुख्य केंद्र परिणाम प्राप्ति है, प्राय धन के रूप में ,परन्तु वे धन की परवाह केवल धन के रूप में नहीं करते/ वे धन को साधन समझते हैं,साध्य नहीं/ वे अपने जीवन में कई बार बहुत धन कमा लेते हैं,कई बार बहुत धन हानि भी हो जाती है/ परन्तु अगर वे दिवालिया भी हो जाएँ तो वे हताश नहीं होते,नए सिरे से परिश्रम करते हैं व् दोबारा पहले से भी अधिक सफल होते हैं/ वे धन जुटाने और वित प्रबंधन में कुशल हैं/ जोखिम लेने में व् चुनौतियों का सामना करने में हिचकिचाते नहीं/ वे स्वतन्त्र रूप से कार्य सम्पादन में निपुण है , उन्हें जंजीरों में नहीं जकड़ा जा सकता / कई बार वे ज़िद पर अड़ जाते हैं ; उच्च अधिकारियों से भी भिड़ जाते हैं/ जब वे स्वतन्त्र रूप से काम करते हैं, बेहतर परिणाम देते हैं और वे आत्म निर्भर रह कर काम करना अधिक पसंद करते हैं/उन्हें अहम पर नियन्त्रण रखना चहिये/
अंक ८ पर जन्मे प्राणी संसार पर राज करते हैं यदि उनकी सोच सकारात्मक रहे।/ यदि उनकी सोच नकरात्मक हो जाये तो वे मायूसी से घिर जाते है/ इस मानसिक स्थिति से उबरना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है/ इस लिए उन्हें नकारात्मक सोच पर काबू पाने के लिए सचेत रहना चाहिए/
अंक ८ पर जन्मे कुछ विशेष लोग
गुरु नानक
जॉर्ज बरनार्ड शॉ
एलिज़ाबेथ टेलर
एल के आडवाणी
नरेंद्र मोदी